Home Bhopal Special ओमप्रकाश ने बताया ब्ल्यू व्हेल गेम में एडमिन दिमाग और मोबाइल दोनों...

ओमप्रकाश ने बताया ब्ल्यू व्हेल गेम में एडमिन दिमाग और मोबाइल दोनों पर पूरी तरह कब्जा कर लेता है,धमकी देकर वह टास्क पूरा कराता है….

54
0
SHARE

भोपाल: खतरनाक ब्ल्यू व्हेल गेम के रोज नए-नए किस्से सामने आ रहे हैं। कई लोग इमारतों से कूदकर जान दे चुके हैं। लेकिन, पाथाखेड़ा के एक युवक ने थोड़ा सा दिमाग लगाकर गेम से छुटकारा पा लिया। उसने मोबाइल में गेम की सच्चाई जानने इसे डाउनलोड किया था। एडमिन के बताए निर्देशों का पालन भी उसने 7वीं स्टेज तक किया, लेकिन इसके बाद उसने धमकियों के बावजूद खुद को गेम से अलग कर लिया। युवक अब लोगों को गेम से दूर रहने की सलाह दे रहा है।

पाथाखेड़ा के सुभाष नगर में रहने वाले ओमप्रकाश चौहान (23) ने बताया एक दिन रात को वे अपना फेसबुक अकाउंट चैक कर रहा था। इस दौरान ब्ल्यू व्हेल गेम का लिंक आया। क्लिक करने पर वह इंस्टॉल हो गया और उसका मोबाइल इससे जुड़ गया। वह स्काइप पर एक ग्रुप से जुड़ गया। अगले दिन सुबह 4 बजे गेम एंट्री का कोड उसे मिला। इसके बाद एक के बाद एक उसने 7 स्टेप पार कर ली। इस दौरान उसने हाथों पर कई बार नुकीली चीजों से विभिन्न आकृतियां और अंक लिखे। रेलवे पटरी पर नंगे पाव दौड़ा। ओमप्रकाश बताता है गेम में एडमिन दिमाग और मोबाइल दोनों पर पूरी तरह कब्जा कर लेता है। धमकी देकर वह टास्क पूरा कराता है। इसलिए किसी को भी ऐसे गेम से दूर रहना चाहिए। इसकी लिंक तक ओपन नहीं करनी चाहिए। वह इसे आजमा रहे थे, लेकिन एडमिन ने मोबाइल हैक कर घर के पते और नंबर तक जान गया। हालांकि मोबाइल फारमेट करने के बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आया। मगर, फिर भी यह खतरनाक है।

ओमप्रकाश ने बताया वह गेम की हकीकत जानने के लिए भीतर घुसा था, लेकिन उसके मोबाइल और दिमाग पर एडमिन ने कब्जा कर लिया। 6वें टास्क के दौरान एडमिन ने उसे मां का नंबर बताकर धमकी दी वे उन्हें खत्म कर देंगे। इसके बाद डर से वह आगे के गेम में बढ़ा। 7वें टास्क में उसने एडमिन का नाम पूछ लिया। दरअसल, इसमें स्काइप ग्रुप में एडमिन और व्हेल सारे निर्देश हिंदी भाषा में टाइप कर देते हैं। वह रूस से था और लिपिन नाम बताया। ओमप्रकाश ने कहा उसने पुलिस को जानकारी नहीं दी है और उसे काउंसलिंग की भी जरूरत नहीं है। बस उसने सभी बच्चों और युवाओं से अपील की कि किसी को भी इस गेम के भीतर नहीं जाना चाहिए। मोबाइल फार्मेट कर रीसेट करने के बाद उसने ऑन भी कर लिया, लेकिन किसी का कोई फोन नहीं आया।

1 स्टेप: स्टार्ट में किसी नुकीली चीज से हाथ पर व्हेल बनाने का टास्क मिला। फोटो अपलोड कर यह पूरा हुआ।
2 स्टेप: अगले दिन के लिए कोड दिया। सुबह 4 बजे कोड डालने के बाद गेम में एंट्री देकर खतरनाक वीडियो और डरावनी मूवी दिखाई।
3 स्टेप: नुकीले चाकू से हाथ पर कट का निशान बनाकर गेम में आने वाली व्हेल से चैट करने को कहा गया।
4 स्टेप: हाथ पर नुकीली चीज से एफ-57 लिखने को कहा गया और ऊंची इमारत पर खुले पैर बैठकर गेम खेलने का टास्क मिला।
5 स्टेप: अगला कोड (जेड- 53570) मिला। रेलवे पटरी के किनारे टहलते हुए गेम कंप्लीट करने को कहा गया।
6 स्टेप: कोड धमकी के साथ आगे बढ़ने को कहा गया। कोई टास्क नहीं था।
7 स्टेप: हाथ पर नुकीली चीज से व्हेल का निशान बनाएं। दोस्त के सामने 2 घंटे बैठकर गेम खेले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here