Home Una Special कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे का 26 सितंबर को होने वाले दौरा...

कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे का 26 सितंबर को होने वाले दौरा ऐतिहासिक होगा: सतपाल सिंह रायजादा …

44
0
SHARE

ऊना : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे का 26 सितंबर को होने वाले दौरा ऐतिहासिक होगा। ऊना पहुंचने से पहले मैहतपुर पर सैकड़ों कार्यकर्ता शिंदे का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। सुशील कुमार ¨शदे के स्वागत कार्यक्रम में रैली भी निकाली जाएगी। ऊना एमसी पार्क के सामने पार्किंग स्थल पर सुशील कुमार शिंदे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रायजादा ने कहा कि सम्मेलन में तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे व कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here