Home मध्य प्रदेश टीकमगढ़ : प्रदर्शन में बरसे पत्थर फिर पुलिस ने किया लाठी चार्ज….

टीकमगढ़ : प्रदर्शन में बरसे पत्थर फिर पुलिस ने किया लाठी चार्ज….

31
0
SHARE

जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव कर विशाल प्रदर्शन किया था, जिसमें कांग्रेस ने खेत बचाओ और किसान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हजारों की संख्या मे लोगों ने भाग लिया। यह प्रदर्शन शिवराज सिंह की भाजपा की सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, लेकिन जब सभी कांग्रेसी कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोक लिया।

कुछ वरिष्ठ नेताओं को अन्दर जाने दिया लेकिन कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आए। तो प्रदर्शनकारी मेन गेट पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।  इसी दौरान सड़क पर खड़ी हजारों की संख्या मे लोग भड़क गए और बैरिकेट्स तोड़कर अंदर जाने लगे, फिर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया तो फिर आक्रोशित जनता ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए और माहौल तनाव पूर्ण हो गया।

कांग्रेसी नेता कुणाल चौधरी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठी चार्ज कर गुंडागर्दी की है और हम लोगों की आवाज दवाई जा रही है, शिवराज सिंह के इशारे पर कलेक्टर भी काफी देर से ज्ञापन लेने आये जो कि गलत है। किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठियां बरसाई गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here