Home Bhopal Special योगी के बाद अब शिवराज जनरक्षा यात्रा में शामिल होने जाएंगे केरल…

योगी के बाद अब शिवराज जनरक्षा यात्रा में शामिल होने जाएंगे केरल…

39
0
SHARE
केरल में राजनीतिक हिंसा के खिलाफ निकाली जाने वाली इस यात्रा के जरिए बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना चाहती है, साथ ही भाजपा दक्षिण के इस राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है। इस यात्रा में भाजपा शासित तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं। पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनरक्षा यात्रा में शामिल हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अक्टूबर को भोपाल से केरल जाएंगे और जनरक्षा यात्रा में शामिल होंगे। सीएम शिवराज सुबह 10 बजे केरल के पलक्कड़ पहुंचेंगे और पलक्कड़ से ममूथी तक वाहन रैली में शामिल होंगे। सीएम शिवराज सिह बड़क्कन चैरी में आमसभा को संबोधित करने के बाद शाम को थ्रिशूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और देर रात भोपाल वापस आएंगे। मिशन 2019 को लेकर भाजपा अब दक्षिण भारत में अपना जनाधार बनाने में जुटी हुई है। आगामी चुनाव में बीजेपी दक्षिण भारतीय राज्यों में ज्यादा से ज्यादा सीट हासिल करना चाहती है। माना जा रहा है कि भाजपा ये मानकर दक्षिण भारत में जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुटी है कि अगर उत्तर भारत में भाजपा को कम सीटें मिलती है तो उनकी भरपाई दक्षिण भारतीय राज्यों से हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here