Home मध्य प्रदेश अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख का गांजा जब्त….

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख का गांजा जब्त….

37
0
SHARE
पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी कमलेश सेन लंबे समय से दूसरे राज्यों में गांजा तस्करी करता आ रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वो उत्तरी मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में गांजा सप्लाई करता था। इनमें मुख्य रूप से यूपी के जिले शामिल हैं।आरोपी इस बार भी ग्वालियर में गांजा खपाने की फिराक में था। लेकिन स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस ने आरोपी कमलेश सेन को गिरफ्तार कर 50 किलो गांजा जब्त कर लिया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 7 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here