Home मध्य प्रदेश ‘PM मोदी की केदारनाथ यात्रा समाज को सही दिशा में ले जाने...

‘PM मोदी की केदारनाथ यात्रा समाज को सही दिशा में ले जाने का कदम’: CM शिवराज सिंह चौहान….

35
0
SHARE

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा को एक ऐतिहासिक यात्रा बताया है| सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की ये यात्रा समाज के एक सही दिशा में ले जाने का प्रयास है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों को सम्मान मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म भारत की संस्कृति का मुख्य आधार है। इसलिए जब कोई धर्म निरपेक्ष की बात करता है। तो वह तुष्टिकरण की बात करता है। भारत में सदैव हर धर्म का सम्मान किया गया है। भारत में हम सभी लोग एक हैं , लेकिन विद्वान लोग इसे अलग अलग तरीकों से बताते हैं। इसलिए हमें धर्म को मानना चाहिए और आगे आकर सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सवा सौ करोड़ देशवासियों की सेवा में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री का केदारनाथ पहुंचना यह एक ऐतिहासिक क्षण है। प्रधानमंत्री के द्वारा केदारनाथ को कई सौगातें भी मिली है। दुनिया में धर्म ही है जो हमें सही राह पर चलना सिखाता हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में हजारों सालों से धर्मों का सम्मान हो रहा है। इसलिए मुझे बेहद खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ की यात्रा पर हैं। यह समाज को एक सही दिशा में ले जाने का प्रयास भी है, ताकि हमारा देश और प्रदेश तरक्की कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here