Home Bhopal Special छठ पूजा की तैयारियों में जुटा भोजपुरी समाज और नगर निगम….

छठ पूजा की तैयारियों में जुटा भोजपुरी समाज और नगर निगम….

29
0
SHARE
भोजपुरी समाज राजधानी भोपाल की जिन तालाबों पर छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है, उन तालाबों के घाटों की सफाई में नगर निगम को भरपूर सहयोग कर रहा है। छठ पूजा की तैयारियों की देखभाल का मोर्चा खुद नगर निगम के महापौर आलोक शर्मा संभाले हुए हैं। इस बार पूजा में शामिल होने वाले श्रृद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
सूर्य भगवान की आराधना के साथ अर्घ्य देकर प्रकृति और पर्यावरण की पूजा से जुड़े छठ पर्व की धूम देश भर में देखने को मिल रही है। यूपी-बिहार की तरह मप्र में भी भोजपुरी समाज अपने विशेष पर्व की तैयारियों में लगा हुआ है। भोजपुरी एकता मंच की तरफ से भोपाल झील के शीतलदास बगिया घाट पर होने वाली छठ पूजा की विशेष तैयारियां की जा रही है।
भोपाल नगर निगम के महापौर आलोक शर्मा खुद छठ पूजा की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। महापौर आलोक शर्मा ने छठ पूजा के प्रमुख स्थल शीतलदाल की बगिया के अलावा राजधानी के उन तमाम घाटों का निरीक्षण किया, जहां लोग छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। महापौर ने इन तमाम घाटों की सफाई और पूजा के लिए होने वाले इंतजाम करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here