Home पर्यटन भारत के 15 सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल !!…..

भारत के 15 सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल !!…..

64
0
SHARE

भारत अपनी संस्‍कृति में विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हमेशा से ही दुनिया भर के पर्यटकों के लिए  आकर्षण का केंद्र रहा है। जहां गोवा जैसे राज्‍य इसकी समुद्र तटीय सुंदरता के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं केरल और कश्‍मीर प्राकृतिक सुंदरता के लिए। इसके अलावा कन्‍याकुमारी का तो एक अलग ही अध्‍यात्मिक आकर्षण है।आइये देखते है कि भारत के मुख्‍य पर्यटन केंद्र कौन कौन से है।

1.ताजमहल,आगरा- ऐतिहासिक इमारत ताजमहल के कारण आगरा हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। राजनयिक सम्‍बन्‍धों के लिए भारत आने वाले मेहमान भी इसे देखने के लिए जरूर आते हैं। आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी,  अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर का किला पर्यटक स्थलों में से हैं।

2.कश्‍मीर-अपनी जीवंत सुंदरता के लिए कश्‍मीर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कश्‍मीर के दर्शनीय स्‍थलों में से श्रीनगर, गुलमर्ग, डलझील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम है। अपनी सुरम्‍य वादियों और पहाड़ों पर बसे गांवों के लिए यह पर्यटकों के बीच अलग ही स्‍थान रखता है।इसीलिए कश्मीर को दुनिया का स्वर्ग कहा जाता है।

3.गोवा-गोवा भारत का सबसे छोटा राज्‍य है जो कि समुद्री बीच के लिए जाना जाता है। यहां का सी-फूड, जल में खेले जाने वाले खेल इसे एक आनंद के स्‍थान के रूप में पहचान देते हैं। यहां स्थित अलोना का किला, गोवा म्‍यूजियम, चापोरा का किला अन्‍य पर्यटन आकर्षण हैं। यहाँ विदेशी पर्यटकों की तादाद काफी ज्यादा है। नोटबंदी के बाद केरल 2017 से भारत का पहला कैशलेस राज्य बन जायेगा।

4.कन्‍याकुमारी- कन्‍याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के जल का मिलन होता है। यहां से दिखने वाला सूर्यास्‍त का दृश्‍य मनोरम होता है।हर साल काफी तादाद में सैलानी यहाँ घुमने आते है।

5.जयपुर,राजस्थान- राजस्‍थान में स्थित जयपुर अपनी कलात्‍मक और वास्‍तु सुंदरता के लिए जाना जाता है। उदयपुर में स्थित लेक पैलेस दुनिया के सबसे सुंदर स्‍थानों में से एक हैं। जयपुर में ही हवामहल भी है जो वास्‍तुकला का उत्‍कृष्‍ट उदाहरण माना जाता है। भारत का इतिहास राजस्थान से काफी जुड़ा हुआ है।

6.दिल्‍ली- दिल्‍ली भारत का आर्थिक केंद्र होने के साथ ही देश की राजधानी भी है। यहां पर स्थित संसद भवन, इंडिया गेट, राष्‍ट्रपति भवन, जामा मस्जिद और कुतुब मीनार को देखने के लिए पर्यटक वर्ष भर आते रहते हैं।यहाँ देश के लगभग सभी राज्यों के लोग मिल जायेंगे।

7.दार्जिलिंग- दार्जिलिंग को पहाड़ों की राजधानी कहा जाता है जो कि समुद्र तल से 2134 मीटर ऊपर स्थित है।यहां स्थित चाय के बागानों के लिए यह दुनिया भर में जाना जाता है। यहाँ के प्राकृतिक दृश्य आपके मन मोह लेंगे।

8.मैसूर-मैसूर कर्नाटक की सांस्‍कृतिक राजधानी है, जो अपने महलों के लिए जाना जाता है। यहां पर स्थित मैसूर का महल विश्‍व प्रसिद्ध है, इस महल को ‘अंबा विला’ के नाम से भी जाना जाता है। इस महल को देखने के लिए प्रतिवर्ष लगभग 2.7 मिलियन पर्यटक आते हैं।

.मुंबई- एक  ऐसा  शहर,  जो  कभी  नहीं  सोता. यहाँ  सभी  अपनी  जिंदगी  की  गाड़ी  पर  दौड़  रहे  हैं  और  साथ  में  दौड़ता  हैं  ये  शहर  भी. मुंबई को सपनो का शहर भी कहा जाता है। यहाँ पर स्थित गेटवे ऑफ़ इंडिया, ताज होटल, मरीन ड्राइव, जुहू  बीच, हाजी अली की दरगाह प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है।

10.हैदराबाद,आन्ध्र प्रदेश-हैदराबाद अपनी सुंदर इमारतों के चलते एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इन दोनों शहरों को विभाजित करने वाली झील ‘हुसैन सागर झील’ है, जो अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। यहाँ पर स्थित चार मीनार, जामा मस्जिद, हुसैन सागर झील, नेहरु जैविक उद्धान प्रषिध पर्यटन जगहों में से है।

11.गुजरात- अनंत काल से गुजरात अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के जंगल घने, हरे भरे हैं, जहां बाघ और फ्लेमिंगो पाए जाते हैं। यहां जनजातीय जीवन एक संगीत, नृत्‍यमय उत्‍सव है और यहां रंग बिरंगी परम्‍पराएं हैं। कई आकर्षक स्थल हैंसो मनाथ, अंबाजी मंदिर, अक्षरधाम, गिर अभयारण्य, द्वारका, सापूतारा, बडोदरा आदि महत्वपुर्ण स्थल है, जिसकी पूरी दुनिया कायल है।

12.जगन्नाथ पूरी,ओडिशा-ओड़िशा राज्य का एक खूबसूरत शहर पुरी, ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर से महज़ 60 किमी की दूरी पर बसा है। यह खूबसूरत शहर एक व्यापारिक केंद्र होने के साथ रेल टर्मिनल और खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है।
साथ ही पुरी भगवान जगन्नाथ के मंदिर के लिए विश्व-भर में मशहूर है। ऐसा माना जाता है कि पुरी भारत के सात सबसे पवित्र स्थानों में से एक है।

13.सिक्किम-पहाडियों से घिरा सिक्किम राज्य अपने प्राकृतिक सौन्दर्य और शांति के लिए जाने जाते है।यहाँ की संस्कृति और दृश्य आपके दिल जीत लेंगे।

14.मनाली, हिमाचल प्रदेश- मनाली हिमाचल प्रदेश का बहुत ही खुबसूरत जगह है, यहाँ की प्राकृतिक दृश्य स्वर्ग से कम नहीं है। यहां के हिमाच्छादित पर्वत शिखर आसमान से बातें करते हैं तो इसकी हरी-भरी घाटियां नीचे ही नीचे चलती जाती हैं। कल-कल बहती निर्मल नदियां तेज चाल से जब चलती बढ़ती हैं तो आपके जीवन की सारी थकान हर लेती हैं। झीलें को देखना किसी सम्मोहन से कम नहीं है।

15.केरल-भारत के सर्वाधिक सम्‍पन्‍न और शिक्षित राज्‍यों में से एक केरल मंत्रमुग्‍ध कर देने वाली सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां फैली हरी भरी सुंदरता और नदियों में बोटिंग का अपना अलग ही आनंद है। यहा शिक्षित लोगो की प्रतिशत लगभग 92% है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here