Home Una Special पांच सीटों के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में….

पांच सीटों के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में….

30
0
SHARE

ऊना: विधानसभा चुनाव में जिले की पांच सीटों से अब कुल 22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। 26 तारीख तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते थे। वीरवार को दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए जबकि दोबारा हुई जांच में तीन प्रत्याशियों के नामांकन रद हो गए। इस तरह अब केवल 22 प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। ¨चतपूर्णी विस क्षेत्र से तीन, गगरेट से चार, हरोली से चार, ऊना से पांच तथा कुटलैहड़ से छह उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं।

नामांकन वापसी के आखिरी दिन वीरवार को ¨चतपूर्णी से निर्दलीय उम्मीदवार यशपाल सिंह तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से अशोक कुमार शर्मा ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिए, जबकि नामांकन पत्रों की दोबारा जांच में ¨चतपूर्णी से राष्ट्रीय आजाद मंच से शाम लाल, लोक गठबंधन पार्टी से केवल कृष्ण पाल तथा समाजवादी पार्टी से अजय वर्धन के नामांकन रद हो गए हैं।

हरोली विधानसभा क्षेत्र से कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा से रामकुमार, कांग्रेस से मुकेश अग्निहोत्री, बसपा से वीरेंद्र कुमार तथा निर्दलीय र¨वद्र पाल ¨सह मान शामिल हैं।

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से अब कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा से बलवीर ¨सह, कांग्रेस से कुलदीप कुमार तथा बहुजन समाज पार्टी से रणजीत ¨सह चुनावी मैदान में रह गए हैं।

ऊना विस क्षेत्र से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा से सतपाल सत्ती, कांग्रेस से सतपाल ¨सह रायजादा, बहुजन समाज पार्टी के रवि कुमार तथा निर्दलीय राजीव गौतम व गुलजार ¨सह के बीच टक्कर होगी।

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से अब कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। इनमें भाजपा से वीरेंद्र ¨सह कंवर, कांग्रेस से विवेक शर्मा, बसपा से मनोहर लाल, स्वाभीमान पार्टी से संदीप शर्मा तथा निर्दलीय शिवहरि पाल तथा स्वर्णदास शामिल हैं।

गगरेट विस क्षेत्र से चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के राजेश ठाकुर, कांग्रेस के राकेश कालिया, बीएसपी के लेखराज कतनोरिया तथा निर्दलीय सुभाष शर्मा के बीच चुनावी जंग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here