Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश चुनाव में एक अरबपति चेहरा ऐसा भी है जो सऊदी...

हिमाचल प्रदेश चुनाव में एक अरबपति चेहरा ऐसा भी है जो सऊदी अरब से यहां चुनाव लड़ने आया है….

5
0
SHARE

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मंडी जिले की जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से एक अरबपति निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इनका नाम है प्रकाश राणा। राणा का सऊदी अरब में डायमंड का कारोबार है और वे कई कंपनियोंं के मालिक हैं। प्रकाश हमेशा अपने गांव हेलिकॉप्टर से ही आते हैं, इसके लिए उन्होंने घर के बाहर हेलीपैड भी बनवाया हुआ है। प्रेम कुमार राणा 10वीं पास हैं। उन्होंने नॉमिनेशन के साथ दिए गए एफिडेविट में अपनी और अपने परिवार की कुल चल-अचल संपत्ति 3 अरब 32 करोड़ रुपए बताई है.

मंडी जिले के जोगिंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गोलवां गांव निवासी प्रकाश चुनाव लड़ने के लिए करीब छह माह पहले ही आ गए थे। उन्होंने प्रमुख राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगे थे, लेकिन नहीं मिले। ऐसे में वह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।
1985 में वे बतौर कर्मचारी सउदी अरब गए थे अौर आज वहां करोड़ों का कारोबार कर रहे हैं। उनका सऊदी अरब में पार्टनरशिप में ट्रांसपोर्ट, कंस्ट्रक्शन, डायमंड और इंजीनियरिंग इक्यूप्मेंट्स का कारोबार है। जिसे उनका बड़ा बेटा राहुल राणा संभाल रहा है। प्रकाश के पास सऊदी अरब में करीब 700 भारतीय काम करते हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के करीब 80 लोगों को भी वहां रोजगार दे रखा है।
प्रकाश राणा दिल्ली से हेलिकॉप्टर में अपने गांव आते हैं। उन्हाेंने गांव में अपने आलीशान बंगले के बाहर हेलिपैड भी बनवा रखा है। उन्होंने बताया कि जब वह सऊदी अरब गए तो उनके माता-पिता गांव में अकेले रह रहे थे। इसलिए उनके बीमार होने या किसी भी इमरजेंसी के लिए घर के सामने हेलिपैड बनवाया था।
332 करोड़ के मालिक प्रकाश राणा के 47 बैंक अकाउंट हैं। 13 लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियां हैं, जिनकी इनकी वेल्यू 2.65 करोड़ है। वह कहते हैं कि यदि वह जीते तो एक एमएलए को मिलने वाले वेतन और भत्तों को भी जनता को समर्पित कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here