Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज, श्रेया गाएंगी, हास्य कवि शैलेश लोढ़ा हंसाएंगे…

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज, श्रेया गाएंगी, हास्य कवि शैलेश लोढ़ा हंसाएंगे…

14
0
SHARE
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में स्थापना दिवस पर तीन दिन तक कार्यक्रम चलेंगे। इसकी शुरुआत बुधवार यानि आज होगी। मुख्य समारोह भोपाल में होगा। इसके अलाव जिला व विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम होंगे। एक नवंबर को सांस्कृतिक समारोह ‘मध्यप्रदेश-2022’ संकल्प पर केंद्रित कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन केवल महिलाओं से संबंधित कार्यक्रम भजन, लोक-गायन, मेला, हस्त-निर्मित वस्तुओं के स्टाल, व्यंजन मेला, प्रतियोगिताएं व स्वास्थ्य संबंधी कार्यशालाएं होंगी। तीसरे दिन भारतीय खेल के प्रदर्शन एवं प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें युवा वर्ग और किसान भाग लेंगे।
राज्य के सभी जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर एक नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन होगा। साथ ही जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम होंगे।मुख्यमंत्री ने राज्य के 62वें स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश के नागरिकों ने मध्यप्रदेश का नव-निर्माण करने में अथक परिश्रम किया है। चाहे वे किसान हों, व्यापारी हों, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी हों या इंजीनियर, चिकित्सक, वकील हों, युवा हों, माताएं-बहनें हों या मजदूर, सभी वर्गों का मध्यप्रदेश के विकास में अविस्मरणीय योगदान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नए भारत’ का निर्माण हो रहा है, जो हर प्रकार से सशक्त, सक्षम और संपन्न होगा। इस दिशा में नया मध्यप्रदेश बनाने में भी नागरिकों का सहयोग और समर्थन मिल रहा है। जल्दी ही मध्यप्रदेश विकास के नए-नए सोपान तय करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here