जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की उनके पीछे तीन तीन एजेंसियां जांच में लगायी गयी हैं। उन्होंने कहा की वे खानाबदोश नहीं हैं। वह अपने वंश के 122 वे राजा हैं। उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भी मोदी को आड़े हाथों लिया।
कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कसौली के बाद सोलन में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर कहा की वह जातिवाद, ऊंच-नीच में विश्वास नहीं करते, लेकिन भाजपा हमेशा लोगों को बांटने का काम करती है।
भाजपा कभी उपरी हिमाचल और निचला हिमाचल की बात करती है और अगर यह पैंतरा नहीं चलता है तो वह जातिवाद फैला कर भ्रम पैदा कर सत्ता में आना चाहती है। वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस एकता में विशवास करती है और वह बांटने का काम नहीं जोड़ने का काम करती है।