सुबह आठ बजे के निर्धारित समय पर लगभग सभी पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शुरू हो गया है। ज्यादा परेशानी से बचने के लिए कुछ बूथ पर लोग निर्धारित समय से पहले ही आकर खड़े हो गए थे। कुछ राजनीतिक दलों ने पोलिंग स्टेशनों के बाहर वोटरों को उनके वोटर पर्ची देने के लिए भी जगह बना रखी है। हिमाचल के मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्पेन्द्र राजपूत ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर बूथ पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हैं। प्रदेश में 11300 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं जबकि 5430 होमगार्ड के जवान और एक हजार होमगार्ड उत्तराखड से बुलाए गए हैं।
