दरअसल, केरल व तिरुवनंतपुरम में आए ओखी तूफान में कई भारतीय नौसैनिक राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इसी बीच आज चार दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार शाम गेटवे ऑफ इंडिया पर संक्षिप्त कार्यक्रम नेवी डे बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया। नौसेना दिवस के अवसर पर एडमिरल सुनील लांबा सीएनएस, जनरल बीपीन रावत सीओएएस और एयर चीफ मार्शल बीएस धानो ने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय नौसेना के अधिकारियों व नौसैनिकों को ट्वीटर अकाउंट पर शुभकामनाएं दीं।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर नौसैनिकों को बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो संदेश के साथ लिखा- “सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं।”
इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी नौसैनिकों की वीरता और देशभक्ति को सलाम करते हुए ट्वीटर के जरिए शुभकामनाएं दीं।भारतीय नौसेना की उपलब्धियों और वीर सैनिकों के बलिदान के सम्मान में हर साल 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले नौसेना दिवस के मौके पर पूर्व सैनिक व वर्तमान केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी नौसेना को शुभकामनाएं दीं।भारतीय नौसेना 4 दिसंबर, 1971 की रात को लॉन्च हुए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ को याद करती है, जिसमें कराची हार्बर सहित फ्यूल स्टोरेज को पूरी तरह तबाह कर दिया गया था। इसे भारतीय नौसेना का सबसे सफल हमला माना जाता है। इसी की याद में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।