मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रसिद्ध लोक गायक पॉल सिंह द्वारा बनाई गई हिमाचली गीतों की संगीत सीडी का विमोचन किया। सीडी में मधुर पहाड़ी गीतों को संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त सीडी वर्तमान राज्य सरकार की मुख्य उपलब्धियों को भी उजागर करती है।
मुख्यमंत्री ने गायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हम सबको हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करना होगा तथा विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व होना चाहिए।
करसोग के विधायक हीरा लाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।