वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदुत्व वीर सावरकर का दिया हुआ शब्द है। किसी भी ग्रंथ में इसका उल्लेख नहीं है और न ही इसका धर्म से कोई संबंध है। बीजेपी का एक ही एजेंड है कम्युनल कॉनफ्लिक्ट। मोदी खुद तो पीएम बनने के बाद अयोध्या गए नहीं, फिर प्रियंका के जाने पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं
उन्होंने कहा कि वे भगवान राम के पक्ष में हैं लेकिन विवादित जमीन पर मंदिर निर्माण कैसे हो सकता है। यह तो कोर्ट तय करेगा। सिंह ने कहा कि उन्होंने पहला चुनाव 1977 में लड़ा उस समय पूरे देश में जनता पार्टी की लहर थी। सबने मना किया पर मैं चुनाव लड़ा। इस बार भोपाल से चुनौती स्वीकार की है। यहां 35 साल से कांग्रेस नहीं जीती। उन्होने कहा कि राजनीति में हार जीत होती रहती है, जिसकाे हार का डर है वह चुनाव न लड़े।