ऊना। परिवहन मजदूर संघ ऊना क्षेत्र के त्रैवार्षिक चुनाव ऊना में संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुए। सर्वसम्मति से सर्वजीत सिंह को प्रधान, रविप्रभात और गुरुबख्श सिंह को उपप्रधान, राजेंद्र सिंह को महासचिव, हरमेश सिंह को सहसचिव, प्रवेश कुमार को संगठन सचिव, कृष्ण सिंह को संयुक्त सचिव, जरनैल सिंह को प्रचार सचिव, सुरेंद्र कुमार वित्त सचिव, विक्रम सिंह सह वित्त सचिव व हजारा सिंह को लेखा परीक्षक चुना गया।
कार्यकारिणी के सदस्यों में शिव कुमार, जोगिंद्र सिंह, राजकुमार, चमन लाल, राजेंद्र सिंह, सुखजिंद्र सिंह, राजेश कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार, देवेंद्र सिंह, पुनीत कुमार, विक्रम जीत सिंह, गुरुनाम सिंह, रमेश सिंह, लकी कुमार, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, ललित कुमार, अशोक कुमार व रविंद्र कुमार बाबा को चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने ऊना कार्यशाला में परिवहन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के वैचारिक दृष्टिकोण को समझते हुए प्रदेश के अनेकों परिवहन कर्मचारी संघ के राष्ट्रवादी मंच पर एकजुट हो गए हैं। शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि संघ ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को मांग पत्र दिया है।
सरकार से संघ के मधुर संबंधों के चलते परिवहन कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से सार्थक वार्ताओं के द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए संघ की ऊना में खड़ी मजबूत टीम हर परिस्थिति में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहेगी