ऊना। जिला महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंदु देवी ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे खुद को अंदर से मजबूत बनाएं। ऐसा तभी संभव होगा जब अपने भीतर आत्मविश्वास जगाएंगी। इंदु देवी शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बट्टकलां में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं।
उन्होंने छात्राओं को घरेलू हिंसा और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर घरेलू हिंसा का कारण सामाजिक और आर्थिक होता है। जो महिलाएं आर्थिक रूप से स्वयं आत्मनिर्भर होती हैं, उनके साथ घरेलू हिंसा बहुत कम देखी गई है। इसलिए आत्मनिर्भरता का प्रयास करना चाहिए। छात्राओं ने इस मौके पर कई सवाल किए, इनके मुख्यातिथि ने जवाब दिए। इस मौके पर अश्वनी सैणी, पुनीत भारद्वाज, रीटा, सतपाल, होशियार सिंह राणा, मनीश, बबिता, आशा, निर्मला, राजकुमारी, अंजना, अभिलाषा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इनसेट इन्होंने पूछे सवाल पुलिस में भर्ती की क्या है प्रक्रिया : आरती
छात्रा आरती देवी ने पूछा कि पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती होने की क्या प्रक्रिया है। इंदु देवी ने छात्राओं को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। आईपीएस बनने के लिए क्या करना होगा: रिया रिया ने पूछा कि आईपीएस बनने के लिए क्या करना होगा। मुख्यातिथि ने बताया कि स्नातक के बाद कोई भी आईएएस और आईपीएस की परीक्षा दे सकता है। उन्होंने इसकी तैयारी की प्रक्रिया के बारे में बताया। आर्मी में भर्ती की क्या है प्रक्रिया : श्वेता छात्रा श्वेता ने भारतीय सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया पर सवाल किया। श्वेता ने पूछा कि इसके लिए किस तरह तैयारी करनी पड़ती है। लक्ष्य कैसे करें निर्धारित : सुहानी
छात्रा सुहानी ने पूछा कि लक्ष्य कैसे निर्धारित किया जा सकता है। वहीं, सुहानी ने मुख्यातिथि से पूछा कि आपने सब इंस्पेक्टर बनने के लिए किस तरह से तैयारी की। इनसेट समाज को जागरूक कर रहा अभियान : इंद्रजीत प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि अपराजिता अभियान समाज में जागरूकता की अलख जगा रहा है। उन्होंने छात्राओं से सेमिनार में दिए गए टिप्स को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि यहां सिखाई गई बातें आपके जीवन के हर पहलू में काम आएंगी। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया।