मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। 10वीं में 61.32% और 12वीं में 72.37% परीक्षार्थी पास हुए। 10वीं में गगन दीक्षित और आयुष्मान ताम्रकार ने 499 अंकों ( 99.8%) के साथ टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 497 अंकों के साथ दीपेंद्र कुमार अहिरवार हैं। 496 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर 6 छात्र हैं। इसमें 63.69% छात्राएं और 59.15% छात्र हैं। दोनों ही परीक्षाओं के नतीजे क्रमश: mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं। 10वीं के नियमित (रेग्युलर) परीक्षार्थियों में 63.69% छात्राएं जबकि 59.11% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 12वीं के नियमित परीक्षार्थियों में 76.31% छात्राएं और 68.94% छात्र पास हुए हैं।खास बात ये है कि 10वीं की टॉपर लिस्ट में तीसरे स्थान पर 9 छात्र हैं। और इनमें से 5 सागर जिले से हैं।
नाम | जिला | अंक | स्थान |
गगन दीक्षित | सागर | 499 | पहला |
अयुष्मान ताम्रकर | सागर | 499 | पहला |
दीपेन्द्र कुमार | सागर | 497 | दूसरा |
महिमा नामदेव | सागर | 496 | तीसरा |
हर्ष कुमार कोष्टी | सागर | 496 | तीसरा |
खुशबू चौबे | दमोह | 496 | तीसरा |
प्रियांशु चौहान | मंदसौर | 496 | तीसरा |
राजकुमार सोनी | आगर मालवा | 496 | तीसरा |
साक्षी पटेल | बुरहानपुर | 496 | तीसरा |
12वीं के टॉपर
नाम | जिला | समूह | अंक | स्थान |
दृष्टि सनोडिया | सिवनी | कला | 479 | पहला |
कु. आर्या जैन | अशोकनगर | विज्ञान-गणित | 486 | पहला |
विवेक गुप्ता | भोपाल | वाणिज्य | 486 | पहला |
कु. प्रिया चौरसिया | दमोह | कृषि | 481 | पहला |
प्रतिक्षा शर्मा | भिण्ड | कला एवं गृह विज्ञान | 476 | पहला |
श्रीजन श्रीवास्तव | ग्वालियर | जीव विज्ञान | 481 | पहला |
स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट के 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए बस एक एसएमएस करना होगा।