भोपाल. नीलबड़ चौराहे पर खुद को गोली मारने वाले रातीबड़ थाने के सिपाही चेतन सिंह ठाकुर की हालत में अब सुधार है। हालांकि, जिस पिस्टल से उन्होंने गोली चलाई, उसकी पात्रता सिपाही को नहीं होती है। अफसरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान राइफल लेकर ड्यूटी करना सिपाही के लिए आसान नहीं होता, इसलिए उन्हें पिस्टल इशू की गई है।
मंगलवार दोपहर चेतन ने अपने कंधे में गोली मार ली थी। उसके मजिस्ट्रियल बयान के बाद अफसर विभागीय जांच की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान ये पता लगाया जाएगा कि सिपाही को कमेंट करने वाला स्टाफ कौन है। इसका जिक्र चेतन ने सुसाइड नोट में भी किया है।